अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, 68.2 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का मामला
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में हुई गिरफ्तारी, फर्जी SBI ईमेल के जरिए रचा गया था घोटाला — अनिल अंबानी के बिजनेस ग्रुप को लगा एक और झटका

नई दिल्ली।अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार, 68.2 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का मामला. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 68.2 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई है। अधिकारियों के अनुसार, अशोक पाल को गुरुवार रात दिल्ली स्थित उनके दफ्तर से पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया।
ED की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला फर्जी बैंक गारंटी तैयार करने और उसके इस्तेमाल से संबंधित है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ओडिशा की एक कंपनी ‘बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड’ इस घोटाले की मुख्य कड़ी है। यह कंपनी 8 प्रतिशत कमीशन के बदले फर्जी बैंक गारंटी तैयार करती थी। ED के सूत्रों के अनुसार, यह कंपनी केवल कागजों पर मौजूद है और इसका कोई वास्तविक व्यवसाय नहीं चलता।अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नकली ईमेल पते बनाकर असली की तरह दिखाने की कोशिश की। SBI का आधिकारिक ईमेल ‘sbi.co.in’ है, जबकि ठगों ने ‘s-bi.co.in’ डोमेन का इस्तेमाल किया, जिससे यह भ्रम हुआ कि ईमेल बैंक से ही भेजा गया है।अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार
इसी धोखाधड़ी के तहत रिलायंस ग्रुप की एक कंपनी की ओर से सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को 68.2 करोड़ रुपए की फर्जी गारंटी सौंपी गई थी। ED अब यह जांच कर रही है कि अशोक पाल को इस फर्जी गारंटी की जानकारी थी या नहीं, और क्या उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका इस घोटाले में रही है।अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार
गौरतलब है कि अनिल अंबानी का बिजनेस साम्राज्य पहले से ही कई वित्तीय और कानूनी संकटों से जूझ रहा है। ऐसे में CFO की गिरफ्तारी समूह के लिए एक और बड़ा झटका मानी जा रही है।अनिल अंबानी ग्रुप के CFO अशोक पाल गिरफ्तार



















