LIVE UPDATE
भारत

चुनाव के दिन अवकाश का एलान, अब मतदाताओं को वोट करने के लिए मिलेगी PAID LEAVE, नहीं कटेगी सैलरी

NCG NEWS DESK Bhopal :-

लोकसभा चुनाव का महापर्व जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में जहां राजनीतिक दलों के नेता जनता को रिझाने के लिए सड़कों की धूल फाक रहे है, तो वही दूसरी तरफ मतदान के महत्त्व को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने भी मतदाताओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत राजधानी में आगामी चुनाव को देखते हुए सवैतनिक अवकाश घोषणा कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मतदान तिथि के अनुसार मिलेगी छुट्टी

जारी आदेश के तहत राजधानी दिल्ली में काम कर रहे NCR के वोटर्स को उनके मतदान तिथि के अनुसार छुट्टी मिलेगी। मतलब यूपी, हरियाणा और राजस्थान के शहरों के मतदाताओं को उनके वोटिंग डेट के अनुसार अवकाश दिया जाएगा। इसी तरह पड़ोसी शहरों में काम करने वाले दिल्ली के मतदाताओं को उनके मतदान तिथि के अनुसार पेड लीव मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में मतदान 25 मई को होगा।

चुनाव के दिन अवकाश का एलान 

आदेश जारी करते हुए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने कहा कि मतदान करना सभी का मूल्य अधिकार है। ऐसे में काम होने के चलते लोग  मतदान नहीं कर पाते। जिसको देखते हुए आयोग द्वारा यह फैसला लिया गया है। तो वही मध्य प्रदेश में भी चुनाव के दिन अवकाश का एलान किया गया है। प्रदेश में 4 चरण में मतदान होंगे। जिसके चलते मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 1 जून को अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE