NCG NEWS DESK Raipur :-
जांजगीर-चांचा जिले में कांग्रेस को एक बार फिर से चुनाव के पहले तगड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत जांजगीर चांपा की अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है। जिसमे उन्होने पार्टी छोड़ने की वजह का खुलासा किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा ने पीसीसी प्रमुख दीपक बैज को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा और नीतियों से भटक गई है। चंद्रा 20 वर्षों से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता बनकर लगातार पार्टी का प्रचार-प्रसार करती रहीं। चंद्रा ने आरोप लगाते हुए लिखा कि पार्टी अब पंचायत प्रतिनिधियों को अनदेखा करती आ रही है। इससे पंचायतों में विकास के कोई काम भी नहीं हो पाया।
इससे वे मानसिक और भावनात्मक रुप से आहत हुई हैं और इसी के चलते वे पार्टी छोड़ रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता यशवंत चंद्रा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन चर्चा है कि वो भाजपा में शामिल हो सकती है। कई जिला पंचायत सभापति सहित हजारों कार्यकर्ता के साथ भाजपा प्रवेश करने की चर्चा है।
ये भी पढ़े :-