LIVE UPDATE
स्वास्थ्य

दूध के अलावा ये चीजें भी दूर करती हैं कैल्शियम की कमी, डाइट में कर लें शामिल

NCG NEWS DESK HEALTH :-

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें। अगर शरीर में एक भी पोषक तत्व की कमी होने लगती है, तो इससे व्यक्ति को गंभीर बीमारी भी हो सकती है। खासतौर पर कैल्शियम की कमी से। अगर व्यक्ति के शरीर में एक बार कैल्शियम की कमी होनी शुरू हो जाती है, तो फिर उसका जोड़ों से लेकर दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में दूध, दही और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ फूड्स हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो उससे आपको अन्य भी कई फायदे मिलेंगे। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप कैल्शियम की कमी से बच सकते हैं।

संतरा

एक संतरे में कम से कम 55 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसलिए जो लोग अपनी डाइट में कैल्शियम को शामिल करते हैं। उनके शरीर में कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इसके अलावा संतरा विटामिन और फाइबर का भी अच्छा स्रोत होता है। वहीं जो लोग रोजाना संतरा खाते हैं, उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और उन्हें कभी भी गठिया की समस्या नहीं होती है।

अंजीर

अंजीर में पोटैशियम और कैल्शियम दोनों की भरपूर मात्रा होती है। इसलिए इसे पोटैशियम और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। अंजीर को आप साबुत भी खा सकते हैं, लेकिन अगर आप इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसे खाली पेट खाएं तो उससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इसके अलावा फ्री रेडिकल्स की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

चिया के बीज

जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी रहती है वो अपनी डाइट में चिया के बीज शामिल कर सकते हैं। इससे उन्हें कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होगी। चिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट गुणों की भी भरपूर मात्रा होती है, जो आसानी से पच जाते हैं। इसके अलावा इसे खाने से चेहरे पर निखार भी आता है।

सीफूड

सीफूड खाने से भी शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इसलिए अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो आप अपनी डाइट में सीफूड को शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ेगी ही। साथ ही इससे आपको कभी भी जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होगी।

टोफू

टोफू सोया से बनता है। इसलिए इसमें कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है। इसे खाने से शरीर में कभी भी कैल्शियम की कमी नहीं होती है। इसके अलावा हड्डियों में मजबूती आती है। वहीं जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है, उन्हें तो विशेष तौर पर टोफू खाना चाहिए।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE