LIVE UPDATE
शिक्षाहमर छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 71 संविदा शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चार अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

NCG NEWS DESK Raipur:

जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की संविदा भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी चार अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://raipur.gov.in पर देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चुनाव ड्यूटी में जाने से पहले कोर्स पूरा कराने में जुटे शिक्षक


संविदा शिक्षकों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। व्याख्याता पद के लिए 12वीं, यूजी और पीजी के प्राप्तांकों के आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे। शिक्षक के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक और बाकी पदों के लिए दसवीं और बाहरवीं में मिले अंकों के आधार पर गुणांक बनाए जाएंगे।


NHB RECRUITMENT 2023: नेशनल हाउसिंग बैंक में निकली हैं भर्तियां, सिर्फ 175 रुपये में कर सकते हैं आवेदन


अभ्यर्थी एक ही पद के लिए करें आवेदन

संविदा भर्ती के जरिए गणित, भौतिकी, वाणिज्य, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर आवेदक का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।


GOVERNMENT JOB : ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर पदों पर निकली भर्ती


पांच नए और 22 पुराने स्कूलों में भर्ती की जाएगी

जिले के पांच नए और 22 पुराने स्कूलों में व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला और सहायक ग्रेड-3 में 71 पदों में भर्ती की जाएगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE