राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बड़ा बदलाव
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार देर शाम केंद्र सरकार की सिफारिश पर आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया। आरिफ मोहम्मद खान 2019 से 2024 तक केरल के राज्यपाल रहे हैं। वहीं, बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, केरल के राज्यपाल पद का भी संभाल चुके हैं कार्यभार
आरिफ मोहम्मद खान: जानिए उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलू
आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. ऑनर्स (1972-73) और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी (1977) की डिग्री प्राप्त की।
- छात्र नेता के रूप में शुरुआत: 1972-73 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव और 1973-74 में अध्यक्ष रहे।
- राजनीतिक करियर:
- 1977 में सियाना, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने।
- चार बार लोकसभा सांसद (1980, 1984, 1989, 1998)।
- केंद्रीय मंत्री के तौर पर दो बार (राज्यमंत्री 1984-1986, कैबिनेट मंत्री 1989-1991)।
आरिफ मोहम्मद खान को मिली Z+ सुरक्षा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उन्हें ‘जेड प्लस’ कैटेगरी में रखा। यह सुरक्षा उन्हें स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से धमकियां मिलने के बाद दी गई।
क्या है Z+ सुरक्षा का मतलब?
जेड प्लस सुरक्षा देश की सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा मानी जाती है। इसके तहत 55 सुरक्षा जवानों की टीम, जिसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल होते हैं, 24 घंटे सुरक्षा देती है। ये जवान मार्शल आर्ट और आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। बिहार के नए राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान, केरल के राज्यपाल पद का भी संभाल चुके हैं कार्यभार