LIVE UPDATE
भारत

मोबाइल इंटरनेट बंद: आतंकवादियों को सबक सिखाने उतरी सेना

NCG NEWS DESK Srinagar :-

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुंछ और राजौरी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल के पास से 3 लोगों के शव मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। मालूम हो कि पुंछ में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के 2 वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इसमें 5 सैनिक शहीद हो गए और 2 अन्य घायल हुए थे। इसी जगह शुक्रवार शाम को 3 स्थानीय लोग मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि वे उन 6-7 लोगों में से थे जिन्हें आतंकवादी हमले के संबंध में पूछताछ के लिए उठाया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सैन्य अधिकारी ने कहा कि जंगली इलाकों की हवाई निगरानी भी की जा रही है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। सुरनकोट थाना क्षेत्र में डेरा की गली रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारी जमीनी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि तीन से चार की संख्या में आतंकवादियों ने पहाड़ों से सेना के वाहनों को निशाना बनाने के लिए इस क्षेत्र को चुना। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों ने 2 सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया और उनमें से कुछ के हथियार लूट लिए।

पुंछ के बफलियाज इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। डेरा की गली के वन क्षेत्र में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। जिसमें उन्हें मोर्चा संभालते देखा जा सकता है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। 22-23 दिसंबर की रात निगरानी उपकरणों के जरिए 4 आतंकवादियों की संदिग्ध हरकत देखी गई। इसके तुरंत बाद गोलीबारी कर आतंकवादियों को मार गिराया गया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE