LIVE UPDATE
भारत

लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत, रक्षा मंत्री ने जताया शोक

NCG NEWS DESK लद्दाख: लद्दाख में बड़ा हादसा हुआ है। क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवान वीरगति को प्राप्‍त हुए हैं। एक अन्‍य घायल है। वाहन के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। वीरगति को प्राप्‍त करने वालों में एक जेसीओ और बाकी 8 जवान हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के क्‍यारी के पास हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने ट्वीट करके कहा, ‘लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने कहा कि सेना के वाहन में 10 जवान सवार थे और यह वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। रास्ते में वाहन के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। वाहन खाई में गिर गया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। सभी घायल सैनिकों को सेना की चिकित्सा इकाई ले जाया गया। यहां आठ कर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में एक और जवान की मौत हो गई। एक अन्य जवान का उपचार चल रहा है। उसकी हालत ‘गंभीर’ बताई गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE