LIVE UPDATE
रायपुर

नोटरी के खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती : अरुण साव

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान नोटरियों की नियुक्त का मामला गूंजा। मंत्री अरुण साव ने जल्द ही नोटरियों की भर्ती की जानकारी दी। सत्ता पक्ष के विधायक संपत अग्रवाल ने रायपुर संभाग के नोटरियों के संबंध में सवाल किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि भूपेश सरकार में बड़ी संख्या में नए जिले बने। तहसीलों का गठन किया गया। यहां नोटरी के पद खाली है। उन्हें कब भरे जाएंगे।
इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने बताया कि  विभाग से पूरी जानकारी मांगी गई है। जैसे ही जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अग्रवाल ने खाली पदों को लेकर प्रश्न किया। इसके उत्तर में मंत्री साव ने बताया कि 1 जनवरी 2023 की स्थिति में रायपुर संभाग में कुल 169 नोटरी कार्यरत थे। दिसंबर 2023 की स्थिति में 47 ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। इसमें से 36 का नवीनीकरण हो गया है। 11 मामले लंबित हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE