LIVE UPDATE
बालोद

ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में गई एएसआई की जान

बालोद। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें ड्यूटी पर तैनात ASI की सड़क हादसे में मौत हो गई है और साथ ही एक आरक्षक घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है दोनों पुलिसकर्मी कार्य कर बाइक से वापस थाना लौट रहे थे तभी बाइक के स्लिप हो जाने से यह हादसा हुआ. मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में एएसआई जमीदार चन्द्रवंसी की मौत हो गई है जबकि एक आरक्षक घायल है. दोनों पुलिसकर्मी मर्ग विवेचना कर केरीजुंगेरा गांव से वापस थाने लौट रहे थे. इसी दौरान मन्चुवा रोड़ में रायगढ़ा घाट के पास मोटरसाइकिल रोड पर स्लिप हो गई. जिससे एएसआई और आरक्षक सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों को डौंडीलोहारा हॉस्पिटल लाया. जहां डक्टरों ने एएसआई चन्द्रवंसी को मृत घोषित कर दिया. मामले में डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है. घायल आरक्षक का नाम दिलीप कुमार पिस्दा बताया जा रहा है. जिसे हादसे में मामूली चोट आई है, जिसका इलाज जारी है

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE