LIVE UPDATE
खेल

Asia Cup 2023 : भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान…श्रीलंका और पाक में होगा एशिया कप

NCG NEWS DESK:एशिया कप टूर्नामेंट को लेकर कई महीनों से चल रही उठा पटक अब समाप्त हो गई है। इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। लेकिन यह तय हो गया है की भारत पाकिस्तान का मेजबान नहीं बनेगा। आपको बता दें की एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे।

मीडिया रिपार्ट की माने तो पाकिस्तान में टूर्नामेंट के सिर्फ 4 मैच होंगे। बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। शुरुआती ग्रुप स्टेज के चार मैच पाकिस्तान में होंगे। इनमें एक ग्रुप से पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच और दूसरे ग्रुप से अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच शामिल हैं। यानी पाकिस्तान में भारत का एक भी मैच नहीं होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हालांकि 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के टूर्नामेंट के कौन से मैच किस शहर में होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन यह तय हो गया है की भारत के सभी मुकाबले पाकिस्तान से बाहर श्रीलंका में खेले जाएंगे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE