LIVE UPDATE
विदेश

पाकिस्तान में अल्पसंखयक हिन्दुओं पर अत्याचार लगातार जारी,डॉक्टरों ने किया अस्पताल में युवती से रेप…इलाज के दौरान युवती की हुई मौत

NCG NEWS DESK नई दिल्ली: पाकिस्तान में अल्पसंखयक हिन्दुओं पर अत्याचार लगातार जारी है. इसी बीच अब सिंध प्रांत के एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मुस्लिम डॉक्टरों पर एक हिंदू लड़की से रेप का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार किडनी का इलाज कराने के लिए पीड़िता अस्पताल में भर्ती हुई थी जहां डॉक्टरों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा मामला सिंध प्रांत का बताया जा रहा है, जहां 23 वर्षीय हिंदू लड़की को किडनी की बीमारी का इलाज कराने के लिए इंडस मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. इसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की को नशीला पदार्थ देकर पहले बेहोश किया और फिर उसके साथ रेप किया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इलाज के दौरान पीड़िता की मौत
युवती को नशीला पदार्थ दिए जाने और फिर रेप को अंजाम देने के बाद उसकी हालत और खराब हो गई. हालत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए पीड़िता को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद मृतका के रिश्तेदारों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE