LIVE UPDATE
भारत

बघेल की घोषणा यह बताती है कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली: अरुण साव

NCG NEWS DESK RAIPUR :

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रचार प्रसार के साथ चुनावी घोषणा कर रही है। दिवाली के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को गृह लक्ष्मी योजना के तहत सालाना 15 हजार रूपये दी जाएगी। इस घोषणा के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस पर बयान दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अरुण साव ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद भूपेश बघेल की माताओं बहनों के लिए घोषणा यह बताता है की कांग्रेस हार स्वीकार कर ली है और हार के हताशा में भूपेश बघेल ने इस प्रकार की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की माता बहनों को जिस भूपेश बघेल ने 5 साल ठगने का काम किया है, धोखा देने का काम किया। चाहे शराबबंदी के वादे का हो, महिला स्व-सहायता समूह के कर्ज माफी का वादा का हो, या विधवा बहनों को धोखा देने का मामला हो, लगातार धोखा देने का काम भूपेश बघेल ने किया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की माताएं बहने तय कर चुकी है राज्य से भूपेश बघेल की सरकार से छुटकारा पाने का और कमल खिलाने का।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE