जल संसाधन विभाग के एसडीओ की गिरफ्तारी
बलरामपुर। 8.87 करोड़ रुपए की शासकीय राशि के गबन के मामले में जल संसाधन विभाग के एसडीओ संजय कुमार ग्रयकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीओ ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए शासन की राशि का दुरुपयोग किया था। यह मामला रामानुजगंज पुलिस थाने में दर्ज था, और आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था। बलरामपुर: 8.87 करोड़ शासकीय राशि के गबन में फरार एसडीओ गिरफ्तार
गबन का मामला
एसडीओ संजय कुमार ने जल संसाधन विभाग, रामानुजगंज में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 8.87 करोड़ रुपए की शासकीय राशि का गबन किया था। इस मामले में रामानुजगंज पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। बलरामपुर: 8.87 करोड़ शासकीय राशि के गबन में फरार एसडीओ गिरफ्तार
रायगढ़ में मिला सुराग, हुई गिरफ्तारी
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संजय कुमार रायगढ़ में छुपकर रह रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया है। बलरामपुर: 8.87 करोड़ शासकीय राशि के गबन में फरार एसडीओ गिरफ्तार
एक साल से चल रहा था फरार
एसडीओ संजय कुमार गबन के बाद लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से अब मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है। बलरामपुर: 8.87 करोड़ शासकीय राशि के गबन में फरार एसडीओ गिरफ्तार