दिवाली पर पटाखों पर लगे प्रतिबंध का किया गया उल्लंघन, जमकर फोड़े गए पटाखा

NCG NEWS DESK :
दिवाली पर पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किया गया। शाहपुर जट और हौज खास इलाके में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। इलाके के पार्क में कई लोगों को पटाखे फोड़ने के लिए इकट्ठा होते देखा गया। शाम चार बजे के बाद आतिशबाजी और भी अधिक बढ़ गई। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में कम थी। कुछ लोगों को छोड़कर इलाके में और उसके आस-पास बहुत से लोग अपने घरों से बाहर निकलते नहीं देखे गए।
बता दें कि दिल्ली में हवा की खराब स्थिति को देखते हुए पटाखे पर प्रतिबंध लगाया गया है।पर्यावरणविद् भवरीन कंधारी ने बताया कि उनके आवासीय क्षेत्र डिफेंस कॉलोनी में भी पटाखे फोड़े जाने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉलोनी थाने में भी शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ‘पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख आतिशबाजी के धुएं में उड़ गया। चेतावनियों और पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद धिकारी एक बार फिर विफल रहे हैं। सवाल यह उठता है कि उच्चतम न्यायालय अब क्या रुख अपनाएगा? हम उत्सव के नाम पर अपने बच्चों को घुट-घुटकर जीने को मजबूर कर रहे हैं।”



















