LIVE UPDATE
भारत

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रसारण पर रोक, निर्मला सीतारमण बोलीं-स्टालिन सरकार हिंदू विरोधी

NCG NEWS DESK New Delhi:-

तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखने पर रोक लगा दी है। सरकार के इस फेसले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करके कहा, राज्य में श्री राम के 200 से अधिक मंदिर हैं। हिंदू रिलीजियस चैरिटी डिपार्टमेंट की ओर से नियंत्रित मंदिरों में भगवान राम के नाम पर किसी भी पूजाए भजन, प्रसादम, अन्नदानम की इजाजत नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

निर्मला सीतारमण ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि जो मंदिर निजी तौर पर संचालित हैं, वहां भी पुलिस कार्यक्रम आयोजित करने से रोक रही है। उनकी ओर से आयोजकों को धमकी दी जा रही है कि ऐसा कुछ हुआ तो वे पंडाल तोड़ देंगे। यह हिंदू विरोधी और घृणित कार्रवाई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु सरकार अनौपचारिक लाइव टेलीकास्ट प्रतिबंध को उचित ठहराने के लिए कानून व्यवस्था के बिगड़ने का दावा कर रही है। यह एक झूठी और फर्जी कहानी है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने के लिए लोगों में उमड़े स्वैच्छिक भागीदारी और भावना ने हिंदू विरोधी डीएमके सरकार को बेहद परेशान कर दिया है।

दूसरी ओर, तमिलनाडु के हिंदू रिलीजियस चैरिटी मिनिस्टर सेकर बाबू ने इस दावे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सेलम में डीएमके का युवा सम्मेलन चल रहा है जिससे ध्यान भटकाने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा, चैरिटी डिपार्टमेंट ने तमिलनाडु के मंदिरों में भक्तों पर राम के नाम पर पूजा करने, भोजन देने या प्रसाद चढ़ाने पर कोई रोक नहीं लगाई है। वो पूरी तरह से गलत संदेश फैला रही हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE