LIVE UPDATE
जगदलपुरबस्तर

बस्तर में बैंकिंग क्रांति: अब सहकारी बैंक में भी चलेगा UPI, किसानों को मिली बैंक के चक्करों से मुक्ति!

जगदलपुर/रायपुर: बस्तर में बैंकिंग क्रांति: अब सहकारी बैंक में भी चलेगा UPI, बस्तर संभाग के लाखों किसानों और ग्रामीण ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है। सोमवार को बैंक ने अपनी यूपीआई (UPI) सुविधा लॉन्च कर दी, जिससे अब ग्राहक घर बैठे अपने मोबाइल से गूगल पे, फोनपे जैसे ऐप्स के जरिए आसानी से पैसों का लेनदेन कर सकेंगे।

4 लाख ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

इस ऐतिहासिक कदम से बस्तर संभाग के सात जिलों में फैले लगभग 4 लाख ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। इनमें से अधिकांश ग्रामीण किसान हैं, जिन्हें अब तक छोटे-छोटे लेनदेन के लिए भी घंटों सफर कर बैंक की लंबी लाइनों में लगना पड़ता था। यूपीआई सुविधा शुरू होने से उन्हें इस बड़ी परेशानी से निजात मिल जाएगी और वे अपने समय का बेहतर उपयोग खेती-किसानी में कर पाएंगे।बस्तर में बैंकिंग क्रांति: अब सहकारी बैंक में भी चलेगा UPI

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
भीतर रैनी रस्म में विजय रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत, दो घायल
भीतर रैनी रस्म में विजय रथ की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत, दो घायल
October 22, 2026
जगदलपुर में बस्तर दशहरा की भीतर रैनी रस्म के दौरान विजय रथ की चपेट में आने से सुरगुड़ा के कोपाराम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिजिटल पथ पर अग्रसर सहकारी बैंक

यह सुविधा कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी हरिस एस के मार्गदर्शन में शुरू की गई है। उन्होंने बैंक टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह लंबे और अथक प्रयासों का परिणाम है। इस पहल के साथ ही जगदलपुर, रायपुर और दुर्ग के बाद यह सुविधा देने वाला प्रदेश का तीसरा सहकारी बैंक बन गया है।बस्तर में बैंकिंग क्रांति: अब सहकारी बैंक में भी चलेगा UPI

सिर्फ यूपीआई ही नहीं, बैंक ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय रिजर्व बैंक के साइबर सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए, बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dccbjagdalpur.bank.in भी लाइव कर दी है। ऐसा करने वाला यह प्रदेश का पहला सहकारी बैंक है। इस वेबसाइट के माध्यम से ग्राहक बैंक की विभिन्न योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।बस्तर में बैंकिंग क्रांति: अब सहकारी बैंक में भी चलेगा UPI

ये खबर भी पढ़ें…
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- “मैं भी मांझी की बेटी हूं”, परंपरा बचाने की अपील
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- “मैं भी मांझी की बेटी हूं”, परंपरा बचाने की अपील
October 23, 2026
जगदलपुर के मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मांझी-चालकियों से संवाद किया। उन्होंने परंपरा सहेजने, आपसी सुलह और बच्चों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कम होगी बैंकों में भीड़, बढ़ेगी सहूलियत

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) कुंवर सिंह ध्रुव ने बताया कि इस सुविधा से बैंक में डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा और शाखाओं में अनावश्यक भीड़ (फुटफॉल) भी कम होगी, जिससे बैंक कर्मचारी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान डीडीएम नाबार्ड अभिजीत देवरी समेत बैंक के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बस्तर में बैंकिंग क्रांति: अब सहकारी बैंक में भी चलेगा UPI

ये खबर भी पढ़ें…
नगर निगम में बाढ़ राहत का राशन सड़ा, महापौर बोले होगी कार्रवाई
नगर निगम में बाढ़ राहत का राशन सड़ा, महापौर बोले होगी कार्रवाई
October 30, 2026
जगदलपुर नगर निगम के कमरा नंबर 13 में रखा बाढ़ पीड़ितों का राशन खराब हो गया। विपक्ष ने लापरवाही का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE