गोदाम में लगी आग, दो घंटे तक गूंजते रहे धमाके
🔹 बांसवाड़ा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया (जयपुर रोड) में अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई।
🔹 आग लगने के बाद एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए, जिससे 14 लोग झुलस गए।
🔹 2 घायलों की हालत गंभीर, जिन्हें उदयपुर रेफर किया गया। बांसवाड़ा: अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बड़े धमाके – 14 लोग झुलसे
मौके पर क्या हुआ?
– 9 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
– जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव और एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने घटनास्थल का जायजा लिया।
– अन्य झुलसे लोगों का इलाज बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल में चल रहा है। बांसवाड़ा: अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बड़े धमाके – 14 लोग झुलसे
अवैध पटाखा निर्माण बना हादसे की वजह!
– गोदाम में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे थे, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
– गोदाम मालिक अशोक अग्रवाल ने इसे सोनू सिंधी को किराए पर दिया था, जो यहां अवैध पटाखा निर्माण कर रहा था।
– अब रीको प्रशासन ने आरोपी सोनू सिंधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी कर ली है। बांसवाड़ा: अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बड़े धमाके – 14 लोग झुलसे
धमाकों से दहशत, पुलिस और प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन
– प्रत्यक्षदर्शी शाहिद मंसूर ने बताया कि गोदाम हमेशा बंद रहता था और ऊंची दीवारों के कारण अंदर की गतिविधियां नजर नहीं आती थीं।
– दमकल की टीम ने जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का काम किया।
– CI देवीलाल मीणा खुद गोदाम में घुसे और लोगों को बाहर निकाला। बांसवाड़ा: अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बड़े धमाके – 14 लोग झुलसे