LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़बिलासपुर

सावधान! ट्रेनों में घूम रहा हैं चोरों का गिरोह, देखती रह गई महिला, चोरों ने यूं उड़ा लिया महिला यात्री का पर्स

NCG NEWS DESK BILASPUR:-

हरियाणा के अंबाला रेलवे स्टेशन पर शातिर चोर/स्नैचर गिरोह काफी एक्टिव है। जो ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को अपना टारगेट बना रहे हैं। मौका मिलते ही मोबाइल/पर्स समेत अन्य सामान चोरी कर रहे हैं। हीराकुंड एक्सप्रेस में ब्यास से बिलासपुर तक सफर कर रही 60 साल की महिला यात्री का अंबाला रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी कर लिया, जिसमें जेवर, कैश और मोबाइल समेत अन्य सामान था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी राजकुमारी मिहानी ने बताया कि वह 7 दिसंबर को गाड़ी नंबर-20808 हीराकुंड एक्सप्रेस में ब्यास से बिलासपुर जा रही थी। उसे कोच नंबर B-1 की सीट नंबर 65 में मिली हुई थी। यात्रा के दौरान जब ट्रेन अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसका पर्स चोरी हो गया। उसने तुरंत रेलवे सहायता नंबर पर भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचने के बाद शिकायत दर्ज कराई।

महिला के मुताबिक, उसके पर्स में 66 हजार रुपए का एक स्मार्ट मोबाइल, सोने की बालियां, 10 हजार कैश, मोबाइल चार्जर, चश्मा और डॉक्टर द्वारा दिए गए इलाज के डॉक्यूमेंट्स थे। उसका लगभग 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। शिकायत ट्रांसफर होकर आने पर अंबाला कैंट GRP थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE