LIVE UPDATE
भारत

SDM ज्योति मौर्य की वजह से प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे पर गिर सकती है गाज

NCG NEWS DESK: एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ-साथ अब उनके तथाकथित प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के आरोप लगाने के बाद जब मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा तो होमगार्ड मुख्यालय ने प्रयागराज में तैनात डीआईजी को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट इसी सप्ताह आनी थी लेकिन मनीष दुबे सहित कई जिला कमांडेंट के ट्रांसफर के चलते अब इसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह आएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीजीपी ने कहा है कि पूरी तरह से जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें, होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे गाजियाबाद में पोस्टेड हैं। एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या के मुताबिक कमांडेट मनीष दुबे की पत्नी भी परिवार के उजाड़ने का आरोप लगा रही हैं। ऐसे में कमांडेंट मनीष दुबे घिरते नजर आ रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि मनीष दुबे के ऊपर किस कानून के तहत कार्रवाई होती है। मनीष दुबे के तथाकथित चैट भी वायरल हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE