LIVE UPDATE
विदेश

शादी के पहले 2 बेटी के अरमानों में फिरा पानी! 3 गैस सिलेंटर फटने घर में अफरातफरी का माहौल..

NCG NEWS DESK बाड़मेर। घर में शादी समारोह का माहौल सजा हुआ था। सब लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे और मेहमानों का आना जाना लगा हुआ था। ठीक 13 मई को दो बेटियों की बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ऐसी घटना घट गई कि इस घटना से हर कोई अनजान है। शादी के तीन दिन पहले 3 गैस सिलेंटर फटने घर में अफरातफरी का माहौल हो गया। शादी के लिए रखा समान पूरा जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजस्थान के बाड़मेर का है। जहां शादी के ठीक तीन दिन पहले घर में 3 गैस सिलेंडर फटन से अफरातफरी का माहौल हो गया। शादी के लिए रखे समान कपड़े, बर्तन, गहने सब कुछ जलकर खाक हो गया। इस हादसे में तीन महिलाएं भी घायल हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह घटना चौहटन थाना क्षेत्र के साईंयों का तला नेतराड गांव में हुई। बताया जा रहा है कि यहां 13 मई को दो बेटियों की 13 मई को शादी होने वाली थी। शादी को लेकर घर में पूरी तैयारी हो चुकी थी। इसी दौरान शादी से तीन दिन पहले घर में रखे 3 गैस सिलेंडर फट गए। सिलेंडर के तेज धमाकों के कारण तीन महिलाएं अचेत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शादी वाले घर में फटे तीन गैस सिलेंडर

बताया जा रहा है कि कच्चे झौंपों ने जल्द ही आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पास के कुंए से पानी निकाला और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। फिर ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि सोने, चांदी के गहने 4 लाख की नगदी, कपड़े समेत शादी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE