LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़राजनीति

चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने

NCG NEWS DESK RAIPUR :  चंद्रपुर के कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव का नोटो के बंडल के साथ एक वीडियो भाजपा ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को पत्रकारवार्ता लेकर मामले की सीबीआइ जांच की मांग की है।चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं, विधायक रामकुमार ने वीडियो को फर्जी और भाजपा की साजिश बताया है। यादव ने कहा कि इस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआइआर कराऊंगा।

भाजपा महामंत्री चौधरी ने कहा कि यादव अपने आप को गरीब, बेचारा के रूप में प्रस्तुत करते हैं। विधायक बनने से पहले वह गरीब थे भी। प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान में रहते भी हैं। बाप, दादा और खुद बैल चराते भी थे, जैसा कि वे खुद भी दावा करते हैं। ऐसे में इसकी जांच होनी चाहिए। इधर, विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक है और यह आरोप चुनाव से प्रेरित है।चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने

मुख्यमंत्री बोले- न कोई देने का दावा कर रहा न कोई लेने 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि क्या किसी ने आरोप लगाया है कि किसी ने पैसा दिया है? या कोई ले रहा है? बैठे हैं किसी के घर में, नोट रखे हैं। न कोई देने का दावा कर रहा है और न कोई लेने का। भाजपा और खासकर ओपी चौधरी ने पहले भी एसईसीएल के मामले में वीडियो डाला था, सभी जानते हैं।चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने

इस समय भी चौधरी बढ़-चढ़कर वीडियो डाल रहे हैं। उन्हें साइंस कालेज भरने की जिम्मेदारी मिली थी, वह भी नहीं कर पाए। अपनी स्थिति सुधारने के लिए इस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं।चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE