
NCG News desk Bhilai:-
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटना थामने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन यह कोई न कोई चाकूबाजी की घटना घटते रहती है। दुर्ग जिले में क्राइम रेट आए दिन बढ़ते जा रही है। जिले से फिर चाकूबाजी की एक घटना सामने आ रही है।शंकराचार्य स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के छात्र पर चाकू से हमला।
मामला जिले के भिलाई नगर स्थित शंकराचार्य विद्यालय सेक्टर 10 का है जहा स्कूल के ही एक छात्र पर चाकू से हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।शंकराचार्य स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के छात्र पर चाकू से हमला।
बताया जाता है कि छात्र एग्जाम देकर जैसे ही स्कूल से बाहर निकला कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने एक लड़के को गिरफ्तार किया है। वहीं घायल छात्र का इलाज सेक्टर 9 में चल रहा है। बताया जाता है कि घायल छात्र और हमला करने वाला छात्र दोनों ही नाबालिग है।शंकराचार्य स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के छात्र पर चाकू से हमला।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई के सेक्टर 10 स्थित शंकराचार्य विद्यालय के कक्षा 12 वीं के एक छात्र पर कुछ युवकों द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया है। अज्ञात युवक वहा पहले ही घात लगाकर बैठे थे। छात्र एग्जाम देकर स्कूल से जैसे ही बाहर निकला अज्ञात युवकों ने उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिसके चलते युवक के पेट और जांग में गंभीर छोटे आई है। खून से लथपथ छात्र को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलास शुरू कर दी है।शंकराचार्य स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के छात्र पर चाकू से हमला।



















