LIVE UPDATE
अपराध

Bhilai Crime News : सुपेला पुलिस ने छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 6, 7 के तहत 6 सटोरियो को भेजा जेल, दुर्ग जिले की पहली कार्यवाही

सुपेला पुलिस ने छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 6, 7 के तहत 6 सटोरियो को भेजा जेल, दुर्ग जिले की पहली कार्यवाही 

निडर छत्तीसगढ़/ भिलाई। सुपेला पुलिस ने 6 सटोरियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह दुर्ग जिले की ये पहली कार्रवाई है। आरोपियों से 8 मोबाईल, 6 कैल्कुलेटर, सट्टा पट्टी व नगदी सहित कुल 1,61,265 रूपये बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियो में विनोद निषाद पिता देवी निषाद उम्र 49 साल निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट सुपेला, रवि साहनी पिता सब सिमरत साहनी उम्र 33 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, अर्जुन निषाद पिता परमाशंकर निषाद उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला, अर्जुन सोनकर पिता सब दिनेश सोनकर उम्र 29 साल निवासी शीतला मंदिर के पा सुपेला, पंकज सिंह पिता जोगेंदर सिंह उम्र 31 साल निवासी शीतला मंदिर के पास सुपेला तथा संतोष राव पिता जानकी राव उम्र 30 साल निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला थाना सुपेला शामिल है। आरोपियो के खिलाफ धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
Bhilai Crime News : सुपेला पुलिस ने छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 6, 7 के तहत 6 सटोरियो को भेजा जेल, दुर्ग जिले की पहली कार्यवाही
सुपेला थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 12.04.2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोगो द्वारा लक्ष्मी नगर मटन मार्केट के पास एक मकान में सट्टा खिलाया जा रहा है, जहां पर लोगो का आना जाना लगा हुआ है।

सुपेला थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 12.04.2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोगो द्वारा लक्ष्मी नगर मटन मार्केट के पास एक मकान में सट्टा खिलाया जा रहा है, जहां पर लोगो का आना जाना लगा हुआ है।

Durg SP डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर रवाना होकर मुखबीर के बताये अनुसार मकान को घेराबंदी कर कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी विनोद निषाद, रवि साहनी, अर्जुन निषाद, पंकज सिंह एवं सतोष साव मिले। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि उनके द्वारा लिखित एवम मोबाईल से सट्टा खेलाया जा रहा था। आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, 08 नग मोबाईल, 06 नग कैल्कुलेटर एवं नगदी रकम लगभग 1,61,000 रूपये जप्त किया। विगत कुछ दिनो से क्षेत्र में सट्टा खेलाने की शिकायत नही मिल रही थी । मुखबीर द्वारा सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल रेड मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरी. सतीश साहू, राजेश सिंह, आरक्षक भीम सिंह यादव, विशाल सिंह, कपिल चौधरी, अजीत सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE