सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नयनपुर इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यहाँ पढ़ें पूरी घटना विस्तार से:
चावल निकालते वक्त मौत का तांडव: भरभराकर गिरी दीवार
यह पूरी घटना सूरजपुर के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज की है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मजदूर रोज की तरह अपना काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जब मजदूर वहां से चावल निकाल रहे थे, तभी अचानक कोल्ड स्टोरेज की एक बड़ी दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी।सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा
हादसा इतना भयानक था कि मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा
मलबे में दबे जिंदगी के सपने: मृतकों की हुई पहचान
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर गरीब परिवारों से थे और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना घर चलाते थे। मृतकों की पहचान विफल (निवासी भटगांव), भोल सिंह (निवासी ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (निवासी बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है। वहीं, घायल मजदूर का नाम सुरेंद्र बताया जा रहा है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर है और अस्पताल में इलाज जारी है।सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा
प्रशासन में हड़कंप: कलेक्टर-SP मौके पर पहुंचे, पुलिस छावनी बना इलाका
हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा
दूसरी ओर, हादसे के बाद किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या हंगामे की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर कोल्ड स्टोरेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर दीवार कैसे गिरी और क्या इसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।सूरजपुर में कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से बड़ा हादसा









