रायपुरअपराध

खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार. खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खरोरा पुलिस ने ग्राम पचरी में दबिश देकर एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 12/11/2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पचरी, वार्ड क्र. 08, सतनाम चौक निवासी आत्माराम घृतलहरे (पिता स्व. राम लाल घृतलहरे, उम्र 52 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना खरोरा पुलिस की टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी के घर पर रेड कार्रवाई की।अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान, आत्माराम घृतलहरे के घर की सीढ़ी के नीचे एक सफेद बोरी में छिपाकर रखी गई 105 पौवा देशी मदिरा मसाला शोले शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 18.900 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 10,500 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही, पुलिस ने आरोपी के पास से शराब बिक्री के 600 रुपये भी जब्त किए। जब्त मशरूका की कुल कीमत 11,100 रुपये है।अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी आत्माराम घृतलहरे से शराब रखने और बेचने के संबंध में वैध कागजात मांगे, जिस पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और लिखित में अपनी असमर्थता जताई। गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को देने के बाद, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

खरोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 789/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक, रायपुर ने अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज