धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त, खरीदी से पहले खपाने की साजिश नाकाम
विभागीय टीम ने गोदाम में दबिश देकर पकड़ा अवैध भंडारण, बिचौलियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

रायगढ़ : धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त, खरीदी से पहले खपाने की साजिश नाकाम. धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध रूप से धान खपाने की एक बड़ी साजिश को धरमजयगढ़ के राजस्व विभाग ने नाकाम कर दिया है। बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर धरमजयगढ़ के ग्राम उदउदा स्थित एक गोदाम में तहसीलदार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने दबिश दी, जहाँ से करीब 1500 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस धान का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला और न ही इस पर दावा करने वाला कोई सामने आया।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की नई नीति लागू होने के बाद से जिले में धान खरीदी पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद, कुछ कोचिए और व्यापारी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए सक्रिय हैं। ये कभी ओडिशा से धान खरीद कर ला रहे हैं, तो कभी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से रबी सीज़न का धान क्रय कर रहे हैं। उनका इरादा स्पष्ट है: 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद इस अवैध धान को खरीदी केंद्रों में खपाना।धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त
राजस्व विभाग को ग्राम उदउदा में बड़े पैमाने पर धान भंडारण की सूचना मिली। सूचना की पुष्टि के बाद, एसडीएम प्रवीण कुमार, तहसीलदार हितेश कुमार साहू, मंडी सचिव राहुल कुमार साहू, मंडी निरीक्षक नारायण दास, उप मंडी निरीक्षक माधुरी पैंकरा, पटवारी प्रमोद राठिया सहित एक बड़ी टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान, टीम ने पाया कि गांव में एक मकान के अंदर बने गोदामनुमा जगह में भारी मात्रा में धान रखा हुआ था।धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त
बताया गया कि जब्त किए गए धान की मात्रा लगभग 1500 बोरी है। जांच के दौरान, इस धान पर किसी ने भी अपना दावा नहीं किया। मकान मालिक फारूक को बुलाकर पूछताछ करने पर, उन्होंने धान के भंडारण को लेकर अपनी अनभिज्ञता जताई। फिलहाल, जांच टीम ने धान को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है और ग्राम उप सरपंच महेंद्र यादव की सुपुर्दगी में वहीं रखवा दिया है।धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त
मुख्य बिचौलियों तक पहुंचने की चुनौती
अभी तक अवैध धान को लेकर चार कार्रवाई की जा चुकी हैं, जिनमें से दो चेकपोस्ट पर, एक परिवहन के दौरान और यह चौथी कार्रवाई गोदाम में भंडारण के रूप में सामने आई है। हालांकि, इन मामलों में अब तक मुख्य बिचौलिए या बड़े व्यापारी तक जांच टीम नहीं पहुंच पाई है, जो एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त
कपिल नाम का शख्स घेरे में!
बताया जा रहा है कि उदउदा के इस गोदाम में भंडारित धान किसी ‘कपिल’ नामक व्यक्ति का है। हालांकि, न तो जांच टीम इसकी आधिकारिक पुष्टि कर रही है और न ही अब तक कोई कपिल इस धान को लेकर दावा करने सामने आया है। राजस्व अधिकारियों के अनुसार, मामले में जांच जारी है। यह धान कहाँ से लाया गया है और किसके द्वारा इसका भंडारण किया गया है, इसकी गहन जांच की जा रही है ताकि संबंधित व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई की जा सके।धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त
तहसीलदार हितेश साहू ने बताया, “ग्राम उदउदा के गोदाम में लगभग 1500 बोरी धान मिला है। वैध दस्तावेज न मिलने के कारण इसे जब्त कर उपसरपंच के सुपुर्दगी में रखवाया गया है। मामले की जांच चल रही है।”धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त
यह कार्रवाई धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने और बिचौलियों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।धरमजयगढ़ में बड़ी कार्रवाई: 1500 बोरी अवैध धान जब्त



















