बर्तन खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन, अफसर सस्पेंड

सरकारी धन की हेराफेरी पर सरकार की सख्ती
सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। आंगनवाड़ियों में बर्तन खरीदी से जुड़े बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें अधिकारियों ने बाजार मूल्य से कई गुना ज्यादा कीमत पर बर्तन खरीदकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। अब इस मामले में राज्य सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए एक अधिकारी को निलंबित कर दिया है। बर्तन खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन, अफसर सस्पेंड
कैसे हुआ घोटाला?
कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा सत्र में इस घोटाले पर सवाल उठाया था।
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!महिला एवं बाल विकास विभाग ने रेट लिस्ट पेश की, जिससे गड़बड़ियों का खुलासा हुआ।
अधिकारियों ने GeM पोर्टल के जरिए अधिक दामों पर बर्तन खरीदे, जबकि स्थानीय बाजारों में कम कीमत पर उपलब्ध थे।
बर्तनों की खरीद छत्तीसगढ़ की ‘जय माता दी कॉरपोरेशन’ से की गई, जिससे सौदे पर सवाल उठने लगे। बर्तन खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन, अफसर सस्पेंड
अत्यधिक कीमत पर हुई खरीदी
स्टील थाली – ₹610 प्रति नग
स्टील ग्लास – ₹162 प्रति नग
स्टील चम्मच – ₹38 प्रति नग
स्टील करछुल – ₹355 प्रति नग
स्टील कंटेनर – ₹993 प्रति नग
स्टील जग – ₹247 प्रति नग
स्टील बाल्टी – ₹1000 प्रति नग
सिर्फ थालियों पर ₹2.83 करोड़, बाल्टियों पर ₹31 लाख, गिलासों पर ₹74 लाख, चम्मचों पर ₹17 लाख और कंटेनरों पर ₹61 लाख खर्च किए गए। बर्तन खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन, अफसर सस्पेंड
सरकार ने उठाए कड़े कदम
रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में जांच समिति गठित।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सस्पेंड।
संपूर्ण भुगतान फिलहाल रोका गया ताकि घोटाले की पूरी जांच हो सके। बर्तन खरीदी घोटाले में बड़ा एक्शन, अफसर सस्पेंड



















