LIVE UPDATE
भारत

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य रामहरि चौहान ने दिया इस्तीफा

NCG NEWS DESK Lucknow :-

लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी पर चौहान समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सपा के संस्थापक सदस्य रामहरि ने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर आरोप लगाया कि लोक सभा चुनाव में सपा ने चौहान समाज के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है। जबकि हमने हमेशा सपा का साथ दिया था। कहा कि पार्टी की गलत नीतियों और गलत निर्णय से वह क्षुब्ध हैं। पार्टी प्रमुख को भेजे अपने पत्र में उन्होंने आगे लिखा कि, पार्टी की निति निर्धारित करने वालों को जनता से कोई सरोकार नहीं है।

एक तरफ सपा द्वारा पीडीए का नारा दिया जाता है, लेकिन जहां पर चौहान समाज की ताकत है, वहीं पर उसकी उपेक्षा हो रही है। बीते कई दिनों से समाज के लोग इस बात को लेकर नाराज हैं, लेकिन स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश तक उनकी बातों को नजर अंदाज किया जा रहा है। ऐसे में जहां पर कार्यकर्ता अपनी बात को रख न सके, उस माहौल में काम करना संभव नहीं है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE