अपराधदिल्ली

सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ा झटका: कहा- ‘जुबान पर रखें लगाम’, 12 राज्यों में दर्ज मुकदमों का करना होगा सामना

अग्रिम जमानत याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- ‘पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी, पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए।’

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को बड़ी राहत देने से इनकार कर दिया है। जैन मुनि पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में अग्रिम जमानत के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने बघेल को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने न केवल उनकी याचिका खारिज कर दी, बल्कि स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें अपनी जुबान पर लगाम रखनी चाहिए थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

‘पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए’
24 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अमित बघेल के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर (FIR) को लेकर तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा, “चूंकि आपके खिलाफ 12 अलग-अलग राज्यों में मामले दर्ज हैं, इसलिए पुलिस आपको उन सभी राज्यों में ले जाएगी। आप पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए।”कहा- ‘जुबान पर रखें लगाम’, 12 राज्यों में दर्ज मुकदमों का करना होगा सामना

अदालत ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। कोर्ट ने कहा कि जहां-जहां एफआईआर दर्ज हुई है, आरोपी को वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना ही होगा।कहा- ‘जुबान पर रखें लगाम’, 12 राज्यों में दर्ज मुकदमों का करना होगा सामना

वकील की दलील- ‘बयान गुस्से में दिया था’
सुनवाई के दौरान अमित बघेल के वकील ने बचाव पक्ष रखते हुए दलील दी कि उनके मुवक्किल द्वारा दिया गया बयान स्वीकार्य नहीं था, लेकिन यह बयान गुस्से में दिया गया था। वकील ने कोर्ट से कहा कि बघेल का इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।कहा- ‘जुबान पर रखें लगाम’, 12 राज्यों में दर्ज मुकदमों का करना होगा सामना

बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी मांग की कि चूंकि छत्तीसगढ़ में पहले से ही 5 एफआईआर दर्ज हैं, इसलिए अन्य राज्यों के मामलों को भी वहीं क्लब (ट्रांसफर) कर दिया जाए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को मानने से साफ इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, “आप अपनी जुबान संभालकर रखें। हम इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे और आपको हर राज्य में दर्ज एफआईआर के तहत प्रक्रिया का सामना करना होगा।”कहा- ‘जुबान पर रखें लगाम’, 12 राज्यों में दर्ज मुकदमों का करना होगा सामना

26 दिनों से फरार हैं अमित बघेल
गौरतलब है कि अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार चल रहे हैं। उनके विवादित बयान के बाद देश भर के विभिन्न राज्यों में उनके खिलाफ आक्रोश देखा गया और करीब 12 राज्यों में एफआईआर दर्ज कराई गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस रुख के बाद अब बघेल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।कहा- ‘जुबान पर रखें लगाम’, 12 राज्यों में दर्ज मुकदमों का करना होगा सामना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज