LIVE UPDATE
भारत

कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल

NCG NEWS DESK New Delhi : –

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्हें बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि विजेंदर सिंह ने साल 2019 में कांग्रेस की टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से चुनाव हार गए थे।

भाजपा में भी गलत को गलत कहूंगा- विजेंदर सिंह

भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर सिंह ने कहा कि, काफी अच्छा लग रहा है। देश विदेश में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है। जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से खिलाड़ियों को आसानी हुई है। मैं पहले वाला विजेंदर हूं। गलत को गलत कहूंगा और सही को सही कहूंगा।

इस बार विजेंदर सिंह को मथुरा से लड़ाए जानें की चर्चा थी। बताया जाता है कि पार्टी ने टिकट लगभग फाइनल कर दिया है। इन खबरों के बारे में विजेंदर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

विजेंदर सिंह ने कांग्रेस क्यों छोड़ा 

विजेंदर सिंह को कांग्रेस मथुरा सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती थी। लेकिन विजेंदर हरियाणा की भीवानी- मेहन्द्रगढ़ सीट से लड़ना चाहते थे। यह बंसी लाल परिवार की सीट है। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। वहीं बीजेपी ने हरियाणा और दिल्ली की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

कौन हैं विजेंदर सिंह

विजेंदर सिंह मुक्केबाजी में पहली पदक विजेता खिलाड़ी है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE