LIVE UPDATE
राजनीतिविदेश

कांग्रेस-JCCJ को बड़ा झटका, 30 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता

NCG NEWS DESK बिजापुर:  प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। बस्तर दौरे के दौरान ओम माथुर लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। बस्तर दौरे के दौरान आज ओम माथुर आज बीजापुर पहुंचे और कांग्रेस और जेसीसीजे को बड़ा झटका दे गए। यहां करीब 30 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

मिली जानकारी कांग्रेस और जेसीसीजे को छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका लगा है। बीजापुर जिले में कांग्रेस के 16 और जेसीसीजे के 14 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इन सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं, बीजापुर के बाद ओम माथुर दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE