LIVE UPDATE
कानूनभारत

Big Breaking: केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन : सीएम भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने लगाया था भाजपा सरकार पर आरोप

NCG News desk Durg:- 

दुर्ग। महादेव बेटिंग ऐप मामले में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर मोदी सरकार को घेरा था कांग्रेस नेताओ के प्रहार से बुरी तरह घिरी केंद्र की मोदी सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने महादेव बुक और रेड्डी अन्नाप्रिस्टोप्रो समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स व अन्य संबंधित वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं।केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आग्रह पर केंद्र सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध लगाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डी अन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स व अन्य संबंधित वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं।केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन

केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन

अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी की ओर से की गई जांच और छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापेमारी के बाद यह कार्यवाही की गई। ईडी के द्वारा इस ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा भी किया गया है।केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन

सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऐप के जरिये लगातार सट्टेबाजी जारी रहने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कई सवाल किये थे। भूपेश बघेल ने साफ कहा कि ऐप पर बैन न लगाने और ऐप के जरिये सट्टा चलने के पीछे भाजपा नेताओं के साथ क्या डील हुई है। केंद्रीय कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले को लेकर मोदी सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने सवाल किया था कि पूरा देश पूछ रहा है कि महादेव ऐप को केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं कर रही है?केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन

विगत वर्ष से सीएम भूपेश बघेल ने महादेव ऐप का संचालन करने वाले सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद इस मामले में ईडी की एंट्री हुई। हाल फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस बल में एक कांस्टेबल के रूप में कार्यरत आरोपी भीम सिंह यादव और असीम दास को हिरासत में लिया गया था। उनको मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है।केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन

हालांकि इसे लेकर आज भी राजनीतिक बहस होती रही। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता, और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट / ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी। लेकिन उसके बावजूद, उन्होंने ऐसा नहीं किया और न ही ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया।केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप समेत 22 सट्टा एप्लीकेशन को किया बैन

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE