नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भयानक विस्फोट से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। BIG BREAKING: बुराड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोग घायल
विस्फोट के कारण फैली आग, चार लोग झुलसे
प्रधान एन्क्लेव इलाके में शाम 4:23 बजे ग्राउंड फ्लोर पर अवैध पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट हुआ। इस हादसे में हिमांशु (27) 100 प्रतिशत, आनंद (24) 25 प्रतिशत, रवि प्रकाश (22) 25 प्रतिशत और विजय पांडेय (22) 40 प्रतिशत जल गए। गंभीर रूप से घायल हिमांशु को एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया। BIG BREAKING: बुराड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोग घायल
अग्निशमन विभाग की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
अग्निशमन विभाग के डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पांच दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र संधू को चोट आई, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। BIG BREAKING: बुराड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोग घायल
अवैध फैक्ट्री में रखा विस्फोटक बना हादसे का कारण
यह इमारत 500 वर्ग गज में फैली हुई थी। ग्राउंड फ्लोर पर पटाखा बनाने का अवैध काम चल रहा था, जबकि पहली मंजिल पर आवासीय कमरे थे। विस्फोटकों के कारण आग तेजी से फैल गई, लेकिन दमकल विभाग ने पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। BIG BREAKING: बुराड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोग घायल
चश्मदीदों ने बताया हादसे का मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। स्थानीय निवासियों ने इसे बेहद डरावना बताया और इस अवैध फैक्ट्री पर पहले से कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। BIG BREAKING: बुराड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार लोग घायल