LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

BIG BREAKING:-विधायक के काफिले पर नक्सलियों ने की गोलीबारी.. विधायक के काफिल पर हमला होने के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने तेज कर दी हैं सर्चिंग अभियान

NCG NEWS DESK बीजापुरः  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने गोलीबारी की है। जिले के पद्देड़ा गांव के पास की ये घटना बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार ये हमला जिले के पद्देड़ा गांव के पास हुई है। नक्सलियों ने उनकी गाड़ियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। राहत की बात ये है कि नक्सलियों के इस हमले में विधायक सहित सभी लोग सुरक्षित है और वापस लौट आए हैं।

Read More:-डिलीवरी बॉय के पदों पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इधर विधायक के काफिल पर हमला होने के बाद इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। 2019 में भीमा मंडावी की हुई थी हत्या

भाजपा के आदिवासी नेता और दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी पर नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को श्यामागिरी गांव के पास हमला किया था। आईईडी धमाके से मंडावी का बुलेटप्रुफ वाहन उड़ा दिया गया था। बाद में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी, उनका ड्राइवर और तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस हत्याकांड के दो दिन बाद यानी 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिये मतदान होना था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE