LIVE UPDATE
बॉलीवुड

‘गदर-2’ में हुआ बड़ा बदलाव, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से हटाया यह सीन

NCG NEWS DESK:बॉलीवुड के पाजी यानि सन्नी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म गदर -2 सिनेमा घरों में 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। रिलीज में बस कुछ ही दिन बचे हैं और सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बड़े बदलाव करने को कहा है। ‘गदर 2’ को सेंसर बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन ने प्रमुख तौर पर कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया है। फिल्म में दंगे के दौरान दंगाइयों द्वारा लगाए जाने वाले ‘हर हर महादेव’ के नारों को फिल्म से हटा दिया गया है और फिल्म के सब टाइटल्स में से भी इन नारों को जगह नहीं दी गई है। फिल्म में ‘तिरंगे’ की जगह अब ‘झंडे’ शब्द सुनाई देगा और इसी से जुड़ा एक डायलॉग अब कुछ ऐसा सुनाई देगा… ‘हर झंडे को… में रंग देंगे’।

‘गदर 2’ में एक कोठे की पृष्ठभूमि में ठुमरी गायी जाती है जिसके बोल कुछ ऐसे हैं – ‘बता दे सखी… गये शाम’… जिसे अब बदलकर ‘बता दे पिया कहां बिताई शाम…’ कर दिया गया है। फिल्म में क़ुरान और गीता के संदर्भ में एक संवाद है जो इस प्रकार है – ‘दोनों एक ही तो हैं, बाबा नानक जी ने भी यही कहा है’। सेंसर बोर्ड के सुझाव पर अब इसे बदलकर ‘एक नूर ते सब उपाजे, बाबा नानक जी ने भी यही कहा है’ कर दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने ”गदर 2′ के अंत में होने वाली हिंसा और खून-खराबे के सीन्स के दौरान ‘शिव तांडव’ के श्लोक और शिव मंत्रों के उच्चरण को बदलकर बैकग्राउंड में आम तरह संगीत को बजाने की अनुमति दी है। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म में इस्तेमाल किये गये सभी श्लोकों और मंत्रों की ट्रांसलेशन कॉपी भी जमा करने के निर्देश मेकर्स को दिये हैं। इसके अलावा ‘गदर 2’ में 1971 में भारत–पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के संदर्भ में कई बातें कहीं गई हैं जिसे लेकर सेंसर बोर्ड ने मेकर्स ने दस्तावेजी सुबूत पेश करने के लिए कहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE