LIVE UPDATE
भारतधर्म-अध्यात्म

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले बड़ा फैसला, सभी होटलों, धर्मशालाओं में रद्द होगी 22 जनवरी की प्री बुकिंग

NCG NEWS DESK Ayodhya :-

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को धर्मनगरी अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत संतगणों से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, प्रदेश सरकार ने अपने अहम फैसले में अयोध्या में 22 जनवरी की तारीख में सभी होटलों-धर्मशालाओं की प्री-बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। यह फैसला VVIP सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के बाद निर्देश दिए हैं। 22 जनवरी को लोगों ने अयोध्या में पहले से बड़ी संख्या में होटल की बुकिंग करवाई है।योगी ने प्रधानमंत्री के दौरा को लेकर कहा कि यह दौरा अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा। अयोध्या को त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सजाया जाए। पूरी अयोध्या राममय हो। स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाया जाए। भव्य तोरण द्वार तैयार कराए जाएं। रामपथ, भक्तिपथ, जन्मभूमि पथ एवं धर्मपथ तथा अयोध्या एयरपोर्ट से बाइपास से नयाघाट जोड़ने वाले मार्ग से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूरा कराया जाए।अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं। ऐसे में उनका भी यथोचित सहयोग लें। साधु-संत गणों का मार्गदर्शन प्राप्त करें। पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाना चाहिए।अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE