विष्णुदेव कैबिनेट का संविदा नियुक्ति को लेकर बड़ा निर्णय, पुरानी सरकार का बदला फैसला

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
नया रायपुर में चल रही विष्णु देव साय मंत्री परिषद की बैठक खत्म हो गई है। मंत्री परिषद की बैठक में संविदा नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। साय सरकार ने भूपेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को पलट दिया है। जिसमें कहा गया था कि, विभागीय जांच या शिकायत संविदा नियुक्ति में बाधक नहीं बनेगा।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा अगस्त 2023 में जारी अधिसूचना में किए गए संशोधन को निरस्त कर पूर्ववत् किए जाने का निर्णय लिया गया। अगस्त 2023 में उक्त नियम में यह संशोधन किया गया था कि विभागीय जांच उपरांत, शास्ति प्रभावशील होने अथवा अपराधिक प्रकरण में न्यायालय द्वारा दंडित होने पर संविदा नियुक्ति के लिए अपात्र होंगे।
इस संशोधन से ऐसे सेवानिवृत्त शासकीय सेवक जिनके विरूद्ध विभागीय जांच या अभियोजन के प्रकरण विचाराधीन अथवा प्रचलित है उन्हें भी संविदा नियुक्ति की पात्रता बन रही थी। जिसे मंत्रिपरिषद ने उचित नही मानते हुए इसे निरस्त कर संविदा नियम 2012 के प्रावधान को यथावत करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़े :-
- पद का दुरूपयोग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने की नियत से कार्य करती है SDM ऋचा सिंह, पूर्व गृहमंत्री ने तत्काल हटाने की उठाई मांग
- चौथी कक्षा के छात्र की गले में रॉड डालकर उतारा मौत के घाट
- हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, गिरफ्तारी की चर्चा
- पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय









