LIVE UPDATE
रायपुर

दीपावली पर उज्जवला योजना की बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन वितरित किए जाएंगे

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा लाभ, 15 दिनों में मिलेगा नया कनेक्शन; मुख्यमंत्री साय ने जताया पीएम मोदी का आभार

रायपुर। दीपावली पर उज्जवला योजना की बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन वितरित किए जाएंगे, दीपावली पर्व से पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश भर की गरीब महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 25 लाख नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ को 2 लाख 23 हजार घरेलू LPG कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए राज्य की eligible महिलाओं तक योजना का लाभ तेजी से पहुँचाने के निर्देश दिए हैं।

15 दिनों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन

छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने उज्ज्वला कनेक्शन वितरण के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्ज्वला समिति का गठन किया जाएगा।छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन वितरित किए जाएंगे

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
  • 7 दिनों के भीतर आवेदन लिए जाएंगे

  • 15 दिनों में जांच कर जारी होगा कनेक्शन

  • आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता

राज्य सरकार ने नियद नेल्ला नार योजना के तहत आने वाले नक्सल प्रभावित जिलों—बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा—को विशेष प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
इन जिलों में विशेष शिविर लगाकर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा, ताकि दूरस्थ इलाकों की महिलाओं को भी उजाला और स्वच्छ ईंधन का लाभ मिल सके।छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन वितरित किए जाएंगे

लाभार्थियों के लिए विशेष शिविर

कुल 34,425 शेष eligible परिवारों को जोड़ने के लिए चिन्हित ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे। दूरस्थ और इंटरनेट कनेक्टिविटी रहित इलाकों से प्राप्त आवेदनों के लिए ई-केवाईसी शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन वितरित किए जाएंगे

समिति करेगी निगरानी

जिला स्तर पर बनी उज्ज्वला समिति आवेदन और सत्यापन की मॉनिटरिंग करेगी।
समिति में शामिल होंगे:

  • अध्यक्ष – जिला कलेक्टर

  • जिला नोडल अधिकारी – समन्वयक सदस्य

  • तीन तेल विपणन कंपनियों के अधिकारी

  • जिला खाद्य निरीक्षक

  • दो गैर-सरकारी सदस्य

आवेदनों में से कम से कम 5% का क्रॉस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।

कौन हैं पात्र – किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिया जाएगा। निम्न परिवार लाभ के पात्र नहीं होंगे:

  • जिनकी मासिक आय ₹10,000 से अधिक है

  • सरकारी कर्मचारी का परिवार

  • पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार

  • KCC में ₹50,000 से अधिक क्रेडिट सीमा वाले किसान

  • 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि वाले

  • 30 वर्गमीटर से बड़ा पक्का मकान रखने वाले

  • जिनके पास 3 या 4 पहिया वाहन है

  • जिनके पास पहले से LPG कनेक्शन मौजूद है

मुख्यमंत्री साय बोले – “माताओं और बहनों को मिलेगा सम्मान”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उज्ज्वला योजना सिर्फ गैस कनेक्शन नहीं, बल्कि महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी योजना है। यह फैसला छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।छत्तीसगढ़ में 2.23 लाख नए LPG कनेक्शन वितरित किए जाएंगे

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE