LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

कर्मचारियों की बड़ी सौगात,चार फीसदी बढ़ा कर्मचारियों का डीए

NCG NEWS DESK Raipur :

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है। राज्य में दोनों फेज की वोटिंग हो गई है। वोटिंग के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने से पहले निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। निर्वाचन आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है अब इसके लिए सरकार के आदेश जारी करने के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ डीए मिलेगा। फिलाहल छत्तीसगढ़ में 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है जबकि, केंद्र सरकार में 46 प्रतिशत मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस निर्णय के बाद अब केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकार द्वारा मिलने वाला डीए भी 46 प्रतिशत हो जायेगा। आयोग के इस फैसले पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने खुशी जतकाई है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया में लिखा- ‘माननीय छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि से अब प्रशासन की सेवा में समर्पित सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी’ आप सभी को बहुत शुभकामनाएं।

रमन सिंह ने 2 नवंबर को की थी मांग
आपको बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने 2 नवंबर को डीए में वेतन वृद्धि की मांग करते हुए कहा था कि हमारे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी सतत प्रशासन की सेवा में समर्पित रहते हैं, उनकी निष्ठा को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा 4 फीसदी DA/DR प्रदान किया जाना चाहिए। मैं छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि इस मामले पर संवेदनशीलता के साथ विचार करके जल्द ही कर्मचारियों को 4 फीसदी DA प्रदान किया जाये।

राज्य में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हुए हैं। राज्य में पहले फेज में 20 सीटों पर 7 नवंबर को और 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE