LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाई महिला

NCG NEWS DESK DURG :

कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में एक महलिा को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। महिला के पास से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 21 (बी), 27 (ए) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपीया को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला पर इससे पहले भी ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर चले लात-घूंसे


बता दें दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया था। इसके बाद सभी थानों में ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को चंडी मंदिर के पीछे मठपारा दुर्ग में रेशमा खान (39) को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।


WOLRD CUP 2023 : टीम इंडिया को तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे शुभमन


आरोपीया के कब्जे से 40 पुड़िया कोरे कागज में लपटे हुआ कुल 5.16 ग्राम ब्राउन शुगर किमती 14,800 रुपए बरामद किया गया। आरोपियां के पास से 30 हजार रुपए नगद भी जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी महेश ध्रुव, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, एएसआई किरेन्द्र सिंह, महिला प्रधान आरक्षक चंपा यादव, आरक्षक आलउद्दीन शेख, लव पाण्डेय, सतीश वानखेडे एवं महिला आरक्षक गीतेश्वरी पांडे का विशेष योगदान रहा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE