अपराधमध्यप्रदेश

नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का इनामी नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति 61 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने 50 हथियारों के साथ होगा समर्पण; इधर, नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या

 महाराष्ट्र: नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का इनामी नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति 61 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण, देश के नक्सल इतिहास में एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल संगठन के सबसे बड़े नेताओं में से एक, 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सल लीडर सोनू उर्फ भूपति (मल्लोजुला वेणुगोपाल) अपने 61 साथियों के साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण करने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ऐतिहासिक समर्पण मंगलवार, 14 अक्टूबर को होगा, जिसमें लगभग 50 हथियार भी सरेंडर किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

69 वर्षीय भूपति, जिसे मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ विवेक उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ लक्षन्ना उर्फ रूसी के नाम से भी जाना जाता है, भाकपा माओवादी का पोलित ब्यूरो सदस्य, सेन्ट्रल कमेटी सदस्य, सीआरबी सचिव और प्रवक्ता रह चुका है। बी.कॉम शिक्षित भूपति के पास एके-47 जैसा घातक हथियार भी है। बताया जा रहा है कि संघर्ष विराम को लेकर भूपति द्वारा जारी प्रेस नोट के बाद संगठन में खलबली मच गई थी और उसकी जान को अपने ही साथियों से खतरा था, जिसके बाद उसने समर्पण का यह कदम उठाया है। नक्सल संगठन ने सोनू और उसके साथियों से हथियार छीनने के लिए PLGA को निर्देश भी दिए थे।1 करोड़ का इनामी नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति 61 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण

बस्तर में भाजपा नेता की निर्मम हत्या

एक तरफ जहां नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी बर्बरता का प्रदर्शन किया है। मंगलवार को ही बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा नेता पूनेम सत्यम की निर्मम हत्या कर दी। नक्सलियों ने उन पर मुखबिरी का आरोप लगाया है।1 करोड़ का इनामी नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति 61 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण

भाजपा नेता के शव के पास नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी द्वारा फेंके गए पर्चे में लिखा है कि ब्राहमणीय हिन्दुत्वयासीवादी भाजपा, आरएसएस, मोदी, विष्णुदेव साय सरकार ने 2026 मार्च तक माओवादी पार्टी के खात्मे का लक्ष्य रखा है। पर्चे में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूनेम सत्यम ने पुलिस को सूचना देकर 26 जुलाई 2024 को पार्टी कार्यकर्ता को पकड़वाया था और संगठन के कई सामान पुलिस के हाथों लगे थे। नक्सलियों ने सत्यम की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को ठहराया है और 15 अक्टूबर 2025 को भारत बंद का आह्वान भी किया है। नक्सलियों ने दावा किया कि उन्होंने पूनेम सत्यम को 2016 से कई बार समझाया था कि वह पुलिस मुखबिरी छोड़कर जनता के साथ जीवनयापन करें, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।1 करोड़ का इनामी नक्सली नेता सोनू उर्फ भूपति 61 साथियों के साथ करेगा आत्मसमर्पण

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज