LIVE UPDATE
अपराधजशपुर

होली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18 किलो गांजा बरामद, कुल 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जशपुर: होली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बोलेरो के गुप्त चेंबर से 18 किलो गांजा बरामद, कुल 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, होली के त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था और नशा मुक्ति अभियान को गति देते हुए जशपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कुल 43.24 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 21.2 लाख रुपये बताई जा रही है। इन मामलों में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है।

नशे की तस्करी के लिए बोलेरो में बनाया ‘स्पेशल चेंबर’

होली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:पहली बड़ी सफलता कुनकुरी पुलिस को मिली। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध बोलेरो वाहन (MP 66 ZH 6806) को रोका। जब पुलिस ने सघन तलाशी ली, तो वाहन के निचले हिस्से में चालाकी से बनाया गया एक ‘गुप्त चेंबर’ मिला। इस चेंबर को खोलने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं; इसमें 18.40 किलो गांजा छिपाया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गिरफ्तार आरोपी:

  1. गोलारमन यादव (61 वर्ष), सिंगरौली, म.प्र.

  2. शिवराम यादव (26 वर्ष), सिंगरौली, म.प्र.

  3. रामेश्वर यादव (30 वर्ष), सिंगरौली, म.प्र.

होली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह खेप ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 14 लाख का सामान भी जब्त किया है।

शहर के बीचों-बीच चल रहा था नशे का कारोबार: किराए के मकान में छापा

होली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:दूसरी कार्रवाई जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। पुलिस ने तेलीटोली स्थित आइडिया टावर के पास एक किराए के मकान में दबिश दी। यहाँ से पुलिस ने 24.84 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 12.42 लाख रुपये है। इस मामले में पुलिस ने सुनील भगत उर्फ गोविंदा और रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी की चेतावनी: “बख्शे नहीं जाएंगे नशे के सौदागर”

होली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि पुलिस ‘एंड-टू-एंड’ रणनीति पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य न केवल तस्करों को पकड़ना है, बल्कि नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

होली से पहले जशपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक:इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में निरीक्षक राकेश यादव, उपनिरीक्षक मनोज साहू और उनकी टीम के आरक्षक मुकेश पांडेय, जितेंद्र गुप्ता व विनोद तिर्की की विशेष भूमिका रही। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE