LIVE UPDATE
अपराधराजस्थान

जोधपुर रेप केस में बड़ा यू-टर्न: पीड़िता पर लगा हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक के पिता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

Jodhpur Crime News: जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में दर्ज हुए एक रेप केस ने नाटकीय मोड़ ले लिया है। जिस युवती ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया था, अब उसी युवती पर ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये ऐंठने का संगीन आरोप लगा है।

आरोपी युवक के पिता ने कोर्ट की शरण लेते हुए युवती और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पूरा परिवार अब आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। पुलिस ने कोर्ट के इस्तगासे के आधार पर परस्पर विरोधी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता पर लगा हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक के पिता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हनीट्रैप का जाल? दोस्ती से शुरू हुई कहानी
एसीपी (बोरानाडा) आनंद सिंह राजपुरोहित के अनुसार, परिवादी ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके बेटे की दोस्ती उक्त युवती से हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों अक्सर साथ में घूमने जाते थे। आरोप है कि वे साथ में ओसियां, माउंट आबू, अहमदाबाद, जसोल और बालोतरा जैसे स्थानों पर भी गए थे। इसी दौरान युवती ने कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए, जिनका इस्तेमाल अब वह ब्लैकमेलिंग के लिए कर रही है।पीड़िता पर लगा हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक के पिता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

बेटे को घर में चोरी करते पकड़ा, तब खुली पोलपीड़िता पर लगा हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक के पिता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी
मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब युवक अपने ही घर से जेवर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। पिता ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बेटे ने रोते हुए बताया कि युवती उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है और 3 लाख रुपये मांग रही है। बेटे की इज़्ज़त बचाने के लिए पिता ने उस वक्त 50 हजार रुपये देकर मामला शांत करने की कोशिश की।

शादी के वक्त 16 लाख की डिमांड और रेप केस का डर
कुछ समय बाद परिजनों ने युवक की शादी कहीं और तय कर दी। जैसे ही शादी की तैयारियां शुरू हुईं, युवती ने कुड़ी भगतासनी थाने में रेप का केस दर्ज करवा दिया। युवक के मामा के पास धमकी भरे फोन आने लगे। गिरफ्तारी के डर से सहमे परिजनों ने शादी से ठीक चार दिन पहले बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर युवती को दिए।

आरोप है कि युवती इतने पर नहीं मानी और 16 लाख रुपये की मांग पर अड़ गई। पिता ने मकान गिरवी रखकर पैसे चुकाने का वादा किया, तब जाकर शादी संपन्न हो सकी।पीड़िता पर लगा हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक के पिता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

वकील के नाम पर घर आकर धमकाया
परिवादी का आरोप है कि शादी के तीसरे दिन ही युवती के एक साथी ने फिर से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। 3 दिसंबर को एक अनजान युवक उनके घर पहुंचा और खुद को युवती के वकील का आदमी बताते हुए धमकाया। उसने कहा कि अगर बाकी पैसे नहीं मिले, तो युवती कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवा देगी और पूरे परिवार को जेल भिजवा देगी।

पूरा परिवार दहशत में, दी जान देने की धमकी
युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि झूठे केस और लगातार मिल रही धमकियों से उनका परिवार बुरी तरह टूट चुका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने इस ‘ब्लैकमेलिंग गैंग’ पर कार्रवाई नहीं की, तो वे परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।पीड़िता पर लगा हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक के पिता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE