LIVE UPDATE
बॉलीवुड

‘बिग बॉस 17’: एग्रेसिव होने पर अभिषेक कुमार पर भड़के बिग बॉस, दी Last Warning

NCG NEWS DESK Mumbai :

ऐसा लगता है कि टीवी एक्टर और कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार को गुस्सा आने की समस्या है, क्योंकि जब से उन्होंने ‘बिग बॉस’ में कदम रखा है, तब से वह केवल झगड़ रहे हैं। सबसे पहले वह ईशा मालवीय, फिर सोनिया बंसल और अब हाल ही में अरुण श्रीकांत माशेट्टी के साथ झगड़ा किया। वीडियो में अरुण और सनी आर्या अभिषेक के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान अरुण ने कहा कि उन्हें महिलाओं के आसपास बाथरूम जाने में असहजता महसूस होती है क्योंकि उन्हें फार्ट की समस्या है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने किया 4% DA HIKE का ऐलान


इस बीच अभिषेक ने पूरी बात सुने बिना ही अरुण की समस्या पर चर्चा करने के लिए जल्द ही सभी को एक जगह इकट्ठा कर लिया, ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। यह अरुण को पसंद नहीं आया और जल्द ही दोनों में बहस हो गई।


मोटर सायकल से गांजा का परिवहन करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार


दोनों में धक्का-मुक्की हुई। घरवाले दोनों को रोकने के लिए दौड़े। सनी ने अभिषेक को समझाने की कोशिश की कि उन्हें फिजिकली एग्रेसिव नहीं होना चाहिए, हालांकि इससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसे देखते हुए बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में आने के लिए कहा। इसके बाद बिग बॉस ने अभिषेक से कहा कि उनके एग्रेसिव बिहेवियर को नोटिस किया जा रहा है और वह कैसे अन्य कंटेस्टेंट्स को उकसाते हैं। उन्हें लास्ट वार्निंग दी गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE