LIVE UPDATE
भारत

Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़, 1 करोड़ कैश बरामद; डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत 5 हिरासत में

हाजीपुर में रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, 12 घंटे चली पूछताछ के बाद पटना ले गई टीम।

हाजीपुर/पटना: Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़, 1 करोड़ कैश बरामद; डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत 5 हिरासत में. बिहार में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पटना टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के हाजीपुर स्थित रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के कार्यालय में सीबीआई ने दबिश देकर करीब 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह कार्रवाई मंगलवार को हुई, जो देर रात तक चली। बरामद नकदी इतनी ज्यादा थी कि उसे गिनने के लिए सीबीआई अधिकारियों को नोट गिनने वाली मशीन (Counting Machine) मंगवानी पड़ी।Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दफ्तर में नोटों की गड्डी देख उड़े होश

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी को इनपुट मिला था कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित निर्माण विभाग के कार्यालय में भारी मात्रा में कैश मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर के केबिन और कार्यालय से 500 और 100 रुपये के नोटों के कई बंडल बरामद हुए।Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़

शुरुआती गिनती में यह रकम लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी रकम दफ्तर में क्यों रखी गई थी, इसका जवाब अधिकारी नहीं दे सके।Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़

डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत 5 लोग हिरासत में

करीब 12 घंटे तक चली मैराथन पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद सीबीआई ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें आगे की पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल हैं:

  1. आलोक कुमार: डिप्टी चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन विभाग)

  2. आलोक कुमार दास: हेड क्लर्क

  3. मनीक दास: विभाग के कर्मी

  4. संवेदक (Contractor) के दो कर्मचारी

सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी चीफ इंजीनियर आलोक कुमार पिछले दो साल से यहाँ पदस्थ थे।

12 घंटे चली कार्रवाई, मोबाइल-बैग खंगाले गए

मंगलवार की दोपहर शुरू हुई यह कार्रवाई रात के 12 बजे तक चली। इस दौरान सीबीआई ने दफ्तर में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन और बैग जब्त कर लिए थे। गहन जांच-पड़ताल के बाद जिन कर्मचारियों की संलिप्तता नहीं पाई गई, उन्हें रात में घर जाने की अनुमति दे दी गई।Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़

सुगौली रेल लाइन प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है मामला

जानकारी के अनुसार, जिस कार्यालय में छापा मारा गया, वहां से सुगौली रेल लाइन परियोजना का कामकाज देखा जाता है। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग का मुख्य कार्यालय पटना के महेंद्रू घाट पर स्थित है, जहां चीफ इंजीनियर बैठते हैं, लेकिन हाजीपुर कार्यालय में भी दो चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी बैठते हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह पैसा किसी ठेके या बिल पास करने की एवज में लिया गया कमीशन हो सकता है।Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़

रेलवे अधिकारियों की चुप्पी

इस बड़ी कार्रवाई पर रेलवे प्रशासन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) ने अभी तक आधिकारिक रूप से ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है और अनभिज्ञता जाहिर की है। हालांकि, सीबीआई की यह रेड रेलवे महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।Bihar CBI Raid: रेलवे दफ्तर में मिला नोटों का पहाड़

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE