LIVE UPDATE
बिलासपुर

बिलासपुर हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

बिलासपुर हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। सोमवार की सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही स्कॉर्पियो ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। आरोपी स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बिलासपुर हादसा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

✍️ कैसे हुआ हादसा?

घटना सुबह करीब 10:45 बजे की है। मृतक की पहचान जुगरु केंवट के रूप में हुई है जो अपने भाई फागूराम केंवट के साथ रहता था। फागूराम पेशे से पेंटर है और वह अपने भाई जुगरु का राजीव गांधी चौक में इंतजार कर रहा था। जुगरु अपनी मोटरसाइकिल CG10 EG 7994 से तिफरा से आ रहा था।बिलासपुर हादसा

जैसे ही जुगरु एसबीआर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी स्कॉर्पियो CG10 BA 0937 ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।बिलासपुर हादसा

? अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया और घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बिलासपुर हादसा

?‍♂️ पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।बिलासपुर हादसा

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE