छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जीवन परिचय, साय के किसान से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफ़र
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का परिवार
दुर्ग l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी सन् 1964 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के बगिया ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय राम प्रसाद साय और माता का नाम जसमनी देवी साय हैं। विष्णुदेव साय का विवाह 27 मई 1991 को श्रीमती कौशल्या देवी साय से हुआ। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी से अपनी हायर सेकेण्डरी स्कूल की शिक्षा ग्रहण की।(vishnu dev sai)
राजनितिक सफ़र(vishnu dev sai)
विष्णुदेव साय का मूल व्यवसाय कृषि है। किसान परिवार के साय ने लंबा राजनीतिक सफर तय कर ऊंचा मुकाम हासिल किया। उन्होंने तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश में सन् 1989 में बगिया ग्राम पंचायत के पंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन शुरुआत की। साय सन् 1990 में ग्राम पंचायत बगिया के निर्विरोध सरपंच चुने गए। साय सन् 1990 में पहली बार तपकरा विधानसभा से विधायक बने । विष्णुदेव साय 1990 से 98 तक तत्कालिन मध्यप्रदेश के विधानसभा तपकरा से दो बार विधायक रहे । विष्णुदेव साय सन् 1999 से लगातार रायगढ़ से 4 बार सांसद चुने गए। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सन् 1999 में 13वीं लोकसभा, 2004 में 14वीं लोकसभा, सन् 2009 में 15वीं लोकसभा और 2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए। विष्णुदेव साय ने 27 मई 2014 से 2019 तक केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय का प्रभार संभाला।(vishnu dev sai)
साय परिवार आजादी से लेकर आज तक राजनीति में सक्रिय
विष्णुदेव साय मूलतः किसान परिवार से है, लेकिन उनके परिवार के राजनीतिक अनुभव का लाभ उन्हें मिला। उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय, स्वर्गीय केदारनाथ साय लंबे समय से राजनीति में रहे। स्वर्गीय नरहरि प्रसाद लैलूंगा और बगीचा से विधायक और बाद में सांसद चुने गए। केंद्र में संचार राज्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने काम किया। स्वर्गीय केदारनाथ साय तपकरा से विधायक रहे। विष्णुदेव साय के दादा स्वर्गीय श्री बुधनाथ साय भी सन् 1947-1952 तक विधायक रहे।(vishnu dev sai)
ये भी पढ़े:-
- भूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात
- Breaking news: कोमल हुपेंडी ने किया भाजपा प्रवेश,विष्णु देव साय गमछा पहना कर किया स्वागत
- विष्णु देव साय ने विशाल जनसमूह के बीच संभाली छत्तीसगढ़ की बागडोर
- बोले-भ्रम फैला रही कांग्रेस, सभी को मिलता रहेगा 35 किलो चावल : सीएम विष्णुदेव साय