बिरनपुर हिंसा मामला: CBI ने की दो और गिरफ्तारियां, अब तक 14 लोग सलाखों के पीछे

बिरनपुर हिंसा मामला: CBI ने की दो और गिरफ्तारियां, अब तक 14 लोग सलाखों के पीछे
बेमेतरा। CBI ने की दो और गिरफ्तारियां, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई ने मामले की जांच के बाद मुस्लिम समुदाय के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14 हो गई है। इस नई कार्रवाई से बिरनपुर गांव में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
क्या है बिरनपुर हिंसा कांड?
यह मामला 11 अप्रैल, 2023 का है, जब बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुए हिंसक झड़प में भुनेश्वर साहू नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए और लगातार उठ रही मांगों के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।CBI ने की दो और गिरफ्तारियां
विधायक ईश्वर साहू ने उठाई थी जांच की मांग
इस मामले में सबसे मुखर आवाज मृतक भुनेश्वर साहू के पिता और साजा से मौजूदा भाजपा विधायक ईश्वर साहू की रही। उन्होंने अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर मामले में ढिलाई बरतने और न्याय की अनदेखी करने का आरोप लगाया था।CBI ने की दो और गिरफ्तारियां
गृहमंत्री ने की थी CBI जांच की घोषणा
विधायक ईश्वर साहू द्वारा विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसकी सीबीआई जांच की घोषणा की थी। ईश्वर साहू ने इस घोषणा पर संतोष जताते हुए कहा था कि सीबीआई जांच से ही उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी और परिवार को सच्चा न्याय मिल पाएगा। उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना के बाद उनके परिवार से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा था।CBI ने की दो और गिरफ्तारियां
CBI की जांच से जगी न्याय की उम्मीद
सीबीआई द्वारा मामले को अपने हाथ में लेने के बाद से ही जांच में तेजी आई है। इससे पहले भी मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और अब दो और गिरफ्तारियों के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में न्याय की उम्मीद जगी है।CBI ने की दो और गिरफ्तारियां









