LIVE UPDATE
सूरजपुर

भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु: PM की सभा में जाते हुए हुए थे हादसे का शिकार, इलाज में गंवा चुके हैं सबकुछ

सूरजपुर। भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु: PM की सभा में जाते हुए हुए थे हादसे का शिकार, इलाज में गंवा चुके हैं सबकुछ,छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। दो साल पहले प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने जाते समय हुए एक सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद से वे स्थायी विकलांगता और आर्थिक बदहाली का शिकार हो गए हैं। भाजपा संगठन से उपेक्षा मिलने से भी वे व्यथित हैं।

PM की सभा में जाते हुए हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार, विशंभर यादव का परिवार शुरू से ही भाजपा से जुड़ा रहा है। उनके पिताजी आरएसएस से संबंधित थे और वे तथा उनकी पत्नी भी भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं। दो साल पहले उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के एक कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बेमेतरा के समीप उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विशंभर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से सहानुभूति व्यक्त की थी और उस समय के छत्तीसगढ़ के सभी बड़े नेताओं ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर हाथी हमला: कल्याणपुर में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा बचा
सूरजपुर हाथी हमला: कल्याणपुर में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा बचा
November 2, 2026
सूरजपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में फुलझर नदी के पास जंगली हाथी ने बाइक सवार चाचा-भतीजे पर हमला किया। चाचा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इलाज में 30-35 लाख रुपये खर्च, परिवार तबाह
दुर्घटना के बाद संगठन की तरफ से उन्हें अपोलो से एम्स दिल्ली तक एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन उसके बाद उनका हालचाल लेने वाला कोई नहीं रहा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। पिछले दो वर्षों से उनका परिवार इलाज का खर्च उठा रहा है, जिसमें अब तक 30 से 35 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने अपनी सारी जमापूंजी इलाज में लगा दी है, और अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। घर की आर्थिक स्थिति और अपनी शारीरिक लाचारी से मजबूर होकर विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की है।भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु

“जिस पार्टी के लिए जीवन दिया, उसने छोड़ दिया”
संवाददाता से बात करते हुए विशंभर यादव ने दर्द बयां किया, “मैं शरीर से इतना मजबूर हो गया हूं और मेरे कारण मेरा परिवार भी परेशान है। जिस पार्टी के लिए मैंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, वहां से भी कोई सहयोग नहीं मिला। अब मेरे पास मौत के सिवा कुछ नहीं बचा है, इसलिए मैंने इच्छा मृत्यु की मांग की है।” उन्होंने यह भी कहा, “भाजपा अब पहले जैसी नहीं रही, पहले कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था। मेरा तो कोई हालचाल भी नहीं लेना चाहता। अगर संगठन मेरा सहयोग करता तो बहुत अच्छा होता।”भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु

ये खबर भी पढ़ें…
कुबेरपुर ट्रैक्टर हादसे के बाद नायब तहसीलदार जाटवर निलंबित
कुबेरपुर ट्रैक्टर हादसे के बाद नायब तहसीलदार जाटवर निलंबित
November 3, 2026
सूरजपुर के कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद कानून-व्यवस्था संभालने में देरी के आरोप पर संभागायुक्त ने नायब तहसीलदार करमचंद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी की गुहार: “संगठन मेरे पति का इलाज करवा दे”
विशंभर यादव की पत्नी ने भी संगठन से भावुक अपील की है, “हमारे पति का इलाज करवा दिया जाए, अब हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि हम उनका अच्छे से इलाज करा सकें। पार्टी की तरफ से कोई भी हमारी स्थिति देखने नहीं आता। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी तो हमें लगा कि हमारी सुनवाई होगी, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा, न कोई हालचाल लेता है।” उन्होंने आगे कहा, “हम भाजपा से बस यही चाहते हैं कि इनका अच्छे से इलाज करा दिया जाए। हमारा पूरा परिवार भाजपा के लिए समर्पित रहा है। हम उपचार के कारण आर्थिक रूप से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं।” उनका आरोप है कि कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताने वाली भाजपा अब उनकी कोई सुध नहीं ले रही है।भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली की रात हाथियों के हमले में दो की मौत, कबरा हाथी पर उठे सवाल
दीपावली की रात हाथियों के हमले में दो की मौत, कबरा हाथी पर उठे सवाल
November 9, 2026
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर और सूरजपुर वन परिक्षेत्र में दीपावली की रात हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE